भारत
शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन ने तोड़ा दम, मायके और ससुराल में छाया मातम
jantaserishta.com
6 May 2024 1:26 PM IST

x
दोनों परिवारों की सहमति से युवती को सुपुर्दे खाक किया गया।
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के भोपा में शनिवार को बेलडा गांव में पहुंची दुल्हन की तबीयत बिगड़ने पर तुरन्त ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। दुल्हन की मौत से मायका व ससुराल में मातम छा गया। मायके में ही शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। लड़की के शादी के कुछ घंटों बाद दम तोड़ने से सभी लोग सदमे में आ गए।
मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा का है। बेलडा से शनिवार को शमीम अंसारी की बारात मुजफ्फरनगर गयी थी। बाराती दुल्हन को विदाई कराकर गांव में पहुंचे। नवदंपति घर की दहलीज पर परम्परागत रस्म अदा कर रहे थे कि अचानक दुल्हन शाईस्ता की तबीयत खराब हो गई। दुल्हन को मुजफ्फरनगर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर पाते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया।
बाद में दोनों परिवारों की सहमति से युवती को मुजफ्फरनगर में ही सुपुर्दे खाक किया गया। मृतका युवती की तबीयत कई दिनों से खराब थी। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। बीमार हालत में युवती को शादी के लिये अस्पताल से बारात घर लाया गया। मृतका की बहन की शादी भी साथ ही सम्पन्न हुई। इसी गमजदा माहौल में रविवार को शमीम की बहन की बारात मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर से बेलडा पहुंची, जहां औपचारिक रूप से रस्मों को पूरा किया गया।
मायके से लड़की की डोली उठी थी। लड़की ससुराल पहुंची जहां तबियत बिगड़ गई। डोली उठने के कुछ ही घंटों बाद उसी मायके से लड़की का जनाजा भी उठा। लड़की मायके में सुपुर्द ए खाक किया गया। परिवार ने कहा कि लड़की की तबियत खराब थी लेकिन अंदाजा नहीं था कि इतनी खराब हो जाएगी नहीं तो उसे अस्पताल से नहीं निकालते और शादी को टाल देते।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़दुल्हनदुल्हन मौतशादीMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsBrideBride DeathMarriage
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





