भारत

दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, चूर-चूर कर दिए दूल्हे के सारे सपने

jantaserishta.com
17 March 2024 8:52 AM IST
दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, चूर-चूर कर दिए दूल्हे के सारे सपने
x

सांकेतिक तस्वीर

बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
रामपुर: रामपुर में हल्दी और मेहंदी की रस्म के बाद दूल्हा देर रात तक दुल्हन का इंतेजार करता रहा। मगर दुल्हन और उसके परिजन फेरों के लिए नहीं पहुंच सके। उन्होंने दूल्हा और उसके परिवार को रात भर गुमरही में रख कर दूल्हा के अरमानों पर पानी फेर दिया।
यह अजब-गजब प्रकरण नगर के एक मोहल्ले में देखने को मिला। मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र का विवाह मुरादाबाद शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ तय किया था। विवाह में सारी रस्में बस दो परिवारों के बीच होनी थीं। इन रस्मों में कोई बाहरी व्यक्ति या रिश्तेदारों तक शामिल नहीं किया जाना तय किया गया था।
इसी बीच बीते शुक्रवार की रात दूल्हा को तैयार कर हल्दी और मेहंदी की रस्म अदायगी की गई। माता-पिता और तीनों बहनों ने इकलौते भाई की सभी रस्मों को पूरा किया। इसके बाद नगर के एक स्थल पर फेरे किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं, दुल्हन के परिजन भी दुल्हन को लेकर जल्द ही उसी स्थल पर पहुंचने की बात कर रहे थे। दूल्हा भी ख़ुशी-ख़ुशी तैयार होकर उसी स्थल पर पहुंच गया। मगर देर रात तक दुल्हन या उसके परिजन फेरों के लिए नहीं पहुंचे।
दूल्हा पक्ष को इसकी चिंता हुई तो उन्होंने दुल्हन पक्ष से फोन के माध्यम से संपर्क साधा। मगर दुल्हन पक्ष ने एक भी फोन रिसीव नहीं किया। बल्कि देर रात जाकर उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। जिससे दूल्हा पक्ष को दुल्हन पक्ष द्वारा किए गए छल का आभास हो गया। फेरों के लिए निकले दूल्हा ने पगड़ी फेंककर हंगामा भी किया। मगर लोकलाज के डर से मामले को शांत कर दिया गया। उधर, मोहल्ले में इस अजब-गजब विवाह की चर्चा आम हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story