
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
शादी के चंद घंटों बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दुल्हन शादी के चंद घंटों बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. घटना उत्तर थाना क्षेत्र की है जहां शादी की सभी रस्मों के बाद दुल्हन पति को छोड़कर प्रेमी के साथ बाइक से भाग गई.
दरअसल आगरा के बमरौली से बुधवार की शाम एक बारात आई थी, शादी की रस्में गुरुवार को पूरी हुई और गुरुवार को ही दूल्हा कार से विदा कराकर दुल्हन को आगरा अपने घर की तरह निकल गया.
रास्ते में नगला भाऊ और राजा के ताल के बीच में दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि उसकी तबीयत खराब हो रही है और कार रुकवाने के लिए कहा. जैसे ही कार रुकी दुल्हन कार से नीचे उतर कर ताजी हवा लेने के लिए खड़ी हो गई.
तभी अचानक से एक युवक बाइक पर आया और दुल्हन उसकी बाइक पर बैठ भाग गई. दोनों आगरा की तरफ निकले थे. अपनी दुल्हन को किसी और के साथ जाते देख दूल्हा जोर से चीखा जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग बाइक को पकड़ने के लिए दौड़े.
कार सवार दूल्हे ने भी बाइक का पीछा किया, इस बीच खुद को फंसता हुआ देखकर प्रेमी दुल्हन को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया. फिलहाल नवविवाहिता दुल्हन-दूल्हा और इनके परिजन उत्तर थाना पहुंचे जहां आपसी समझौते का प्रयास किया जा रहा है.
Tagsफिरोजाबादफिरोजाबाद न्यूज़फिरोजाबाद पुलिसशादीप्रेमीदुल्हनfirozabadfirozabad newsfirozabad policemarriageboyfriendbride
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





