भारत

अपनी विदाई पर दुल्हन ने किया डांस, गाना बजा- गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
10 Dec 2021 12:15 PM IST
अपनी विदाई पर दुल्हन ने किया डांस, गाना बजा- गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल, देखें वीडियो
x

शादी के बाद दुल्हन की विदाई (Bride Vidaai Video) का वक्त बेहद भावुक होता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दुल्हन अपनी विदाई पर हंसते और नाचते (Bride Dancing) हुए नजर आई.

दरअसल, ये वीडियो एक दुल्हन की विदाई का है. जिसमें विदाई के वक्त वो झूमकर डांस कर रही है. इसकी खास बात ये है कि जिस गाने पर दुल्हन डांस कर रही है, वो बेहद दिलचस्प है. जी हां, दुल्हन ने 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' (Gadi Wala Aaya Ghar Se Kachra Nikaal Song) गाने पर जबरदस्त डांस किया.
बता दें कि दुल्हन के गेटअप में मानसी गोस्वामी (Mansi Goswami) हैं, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें हैं. इस वीडियो में विदाई समारोह के दौरान दुल्हन बनी मानसी का डांस देख वहां मौजूद हंसते हुए नजर आए. खुद दुल्हन भी हंसते हुए और नाचती हुई नजर आई.
वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'ट्विस्ट के साथ विदाई, अब तक की सबसे इमोशनल विदाई. वास्तविक जीवन का यह मजेदार विदाई सीन आपका दिन बनाने जा रहा है.' फिलहाल, दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नामक पेज पर अपलोड किया है, जिसे 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो की शुरुआत में दुल्हन अपने घर से आंसू पोंछकर निकलती नजर आई, लेकिन इसके बाद वो खिलखिलाने लगी. वीडियो में दुल्हन को 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाने पर डांस करते हुए देखा गया.
वीडियो पर यूजर्स ने तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा- "काश हर बेटी ऐसी ही खुशी खुशी जाए." एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- "बहुत बढ़िया." कुछ लोगों ने गाने के सेलेक्शन पर सवाल उठाए तो कुछ ने इसे रोचक बताया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story