भारत
शादी से पहले दुल्हन ने पेड़ के डाल पर फंदा लगाकर दी जान, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
jantaserishta.com
16 April 2024 5:11 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
बस्ती: यूपी के बस्ती में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी से 10 दिन पहले दुल्हन ने पेड़ के डाल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इस बात की भनक उसके होने वाले दूल्हे को मिली तो उसके भी शादी के सारे अरमान धरे के धरे रह गए। उधर, युवती के खुदकुशी की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी।
ये घटना पलहनापुर गांव का है। संतोष कन्नौजिया की 22 साल की बेटी रीना का शव दोपहर एक पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। गांव के एक व्यक्ति ने शव को लटकता देख मृतका के घरवालों को इसकी सूनचा दी। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक युवती ने आत्महत्या की है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती की 26 अप्रैल को बारात आनी थी। शादी से पहले युवती के इस खौफनाक कदम से परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवती की शादी जहां तय हुई थी वह रिश्ता उसे मंजूर नहीं था।
मैनपुरी में बारात जाने से 48 घंटे पहले दूल्हे के घर मातम पसर गया। दरअसल 22 साल का गोविंद राजपूत अपने रिश्तेदार के घर फर्रुखाबाद गया था। वहां से लौटते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक उन्हें घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





