भारत

Lok Sabha Election: विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान

jantaserishta.com
26 April 2024 9:49 AM IST
Lok Sabha Election: विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में एक रोचक तस्वीर सामने आई हैं, जहां दुल्हन विदाई से पहले मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची।
राज्य के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, इनमें होशंगाबाद सीट भी शामिल है। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है। यहां के नरसिंहपुर में एक मतदान केंद्र में साक्षी साहू ने विदाई से पहले अपना वोट डाला। साक्षी साहू मतदान केंद्र पर अपने परिवार के सदस्यों के पहुंची और अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान उनके पति भी उनके साथ थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story