भारत

दूल्हे की जगह घोडे़ पर सवार होकर बारात लेकर निकली दुल्हन

Rani Sahu
14 Dec 2021 5:44 PM GMT
दूल्हे की जगह घोडे़ पर सवार होकर बारात लेकर निकली दुल्हन
x
दूल्हे की जगह दुल्हन घोडे़ पर सवार होकर बारात लेकर निकली

दूल्हे की जगह दुल्हन घोडे़ पर सवार होकर बारात लेकर निकली। एयर होस्टेस दुल्हन घोड़े पर झूमती -गाती आगे-आगे चल रही थी और दुल्हा पीछे कार पर। बारात में शामिल महिलाएं भी झूमकर नाचतीं। यह नजारा मंगलवार को शहर के चांदचौरा रोड में देखने को मिला। इस नायाब लम्हे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। देखते-देखते यह बारात में शहर में चर्चा का विषय बन गया।

सफेद घोड़े पर सवार होकर निकली एयर होस्टेज दुल्हनिया
शहर के चांदचौरा की रहने वाले एयर होस्टेस दुल्हनिया अनुष्का गुहा मंगलवार की देर शाम घोड़े पर सवार होकर दुल्हे राजा को लेने निकल पड़ी। लकड़ी के साथ परिजन और बारात। बैंड-बाजे की धुन पर बारात के साथ ही दुल्हन भी झूमती रही। दुल्हन होटल में ठहरे दुल्हा के पास पहुंची। यहां दुल्हा सजे-धजे कार पर सवार हो गया। एक बार फिर रंग-बिरंगी रोशनी व बैंड-बाजों की शोर और बारात के बीच घोड़े पर सवार दुल्हन विवाह स्थल सिजुआर स्थल के निकल पकड़ी। बारात जिधर से गुजरी सड़क के दोनों और सिर्फ लड़की को देखने को बेताब दिखे। हर कोई दुल्हन की हिम्मत और हौसले की तारीफ करते आए।
दुल्हन ने कहा- लड़के ही क्यों, लड़की क्यों नहीं घोड़े पर बारात निकाले
बारात में सफेद घोड़े पर क्रीम कलर की लहंगा पहनी बेहद खूबसूरत दिख रही दुल्हन ने बिंदास अंदाज में मीडियाकर्मियों से बात की। कहा कि मैं होने वाली पति को लाने के लिए घोड़े पर निकली हूं। कहा कि सिर्फ लड़के ही क्यों बारात लेकर निकले, लड़की क्यों नहीं। लड़कियों को लड़के की बराबरी में लाने के लिए इस तरह की मुहिम की जरूरत है। दुल्हन ने कहा कि होने वाले पति जीत मुखर्जी ने भी बारात निकालने की इजाजत दी, धन्यवाद उनका। होने वाले पति को बोली हूं कि मैं आपके लेने आ रही हूं। लेकिन, घोड़े की बात नहीं कही।
कोलकाता में रहती है गया की मूल निवासी अनुष्पा गुहा
दुल्हन ने बताया कि गया शहर के चांदचौरा क्षेत्र की मूल निवासी हूं। कोलकाता में रह रही हूं। बताया कि इंडियो एयरलाइंस में एयर होस्टेस हूं। बारात में शामिल लोगों ने बताया कि लड़की की मां सुष्मिता बोस गया की एक निजी स्कूल में टीचर हैं। लड़का जीत मुखर्जी कोलकाता का रहना वाले हैं। वे बिजनेस करते हैं। शादी तय हुई। गया में ही दुल्हा पक्ष के लोग आए गए। मंगलवार की शाम बारात निकली। सिजुआर भवन में शादी।
Next Story