भारत

दुल्हन ने तोड़ी शादी, दूल्हे को भेजा वापस, बारातियों को भी बंधक बनाया गया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 Jun 2021 8:40 AM IST
दुल्हन ने तोड़ी शादी, दूल्हे को भेजा वापस, बारातियों को भी बंधक बनाया गया, देखें वीडियो
x
परिजन बेहद नाराज हो गए और...

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दूल्हे को शराब पीकर शादी में पहुंचना भारी पड़ गया. दुल्हन ने अपने होने वाले पति को नशे में बुरी तरह धुत देखकर शादी करने से ही इनकार कर दिया. इतना ही नहीं लड़की के परिजनों ने दूल्हा समेत उसकी बहन और बारातियों को भी बंधक बना लिया.

ये मामला प्रतापगढ़ के टिकरी गांव का है जहां पर कुटिला अहीना गांव से बारात आई थी. घर के गेट पर रस्म के दौरान दूल्हे को नशे में धुत देखकर वधू पक्ष की एक लड़की ने दूल्हे के साथ डांस करने से इनकार कर दिया जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया.
दूल्हे को बुरी तरह नशे में देखकर दुल्हन के परिजन बेहद नाराज हो गए और उन्होंने बारातियों को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई कर दी. पूरे मामले की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची. वर पक्ष शादी के लिए तैयार था पर दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया.
दोनों पक्षों में समझौते के लिए घंटों पंचायत चलती रही लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई. विवाद को लेकर दूल्हे ने कहा कि मैं कोई नशा नहीं करता. विवाद जयमाला कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ था जिसके बाद मुझे घर के अंदर बंद कर दिया.
वहीं दुल्हन के परिजन ने बताया कि दूल्हा नशे में था इसलिए लड़की ने शादी से इनकार कर दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story