कार में बैठकर दूल्हा और दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग, अब पड़े मुसीबत में

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है. जहां पर विदाई के समय कार में बैठे दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह वीडियो 26 मई का बताया जा रहा है. अब पुलिस दूल्हा और दुल्हन को ट्रेस करने के प्रयास में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





