भारत

अपनी शादी में रिक्शे पर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, देखें एंट्री का वीडियो

jantaserishta.com
8 Oct 2021 3:26 PM IST
अपनी शादी में रिक्शे पर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, देखें एंट्री का वीडियो
x

नई दिल्ली: सभी अपनी शादी को स्पेशल बनाना चाहते हैं और यही वजह है कि कोई फैंसी कार से तो कोई सजे हुए रथ और घोड़ी पर बैठकर पर विवाह स्थल पर पहुंचते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी. एक दूल्हे और दुल्हन ने साइकिल रिक्शा में बैठकर अपने विवाह समारोह में प्रवेश किया जिसे लोग देखते रह गए.

जी हां, आपने सही सुना है. एक तरफ जहां दूल्हा-दुल्हन शादी को भव्य बनाने के लिए महीनों पहले से योजना बनाते हैं वहीं इस दूल्हा और दुल्हन ने एक साइकिल रिक्शा में अपरंपरागत लेकिन मजेदार स्टाइल में शादी स्थल पर पहुंचे.
कार्यक्रम स्थल पर उनके परिवार और दोस्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया. वीडियो को इंस्टाग्राम पेज द वेडिंग स्टोरीज पर शेयर किया गया था जिसके बाद यह वायरल हो गया. इस वीडियो क्लिप को अब तक 14 हजार बार से ज्यादा देखा जा जुका है.
यहां देखिए वीडियो
वायरल वीडियो में, दूल्हे को शेरवानी पहने, साइकिल रिक्शा की सवारी करते हुए विवाह समारोह में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है. वहीं दुल्हन को रिक्शे पर पीछे बैठे हुए देखा जा सकता है. समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद दूल्हा नीचे उतरता है और दुल्हन को नीचे उतरने में मदद करता है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि " अपनी फिल्मी शादी में प्रवेश करने का एकमात्र तरीका," दूल्हा-दुल्हन की पहचान रूपेश मनमऔर धिशना चौधरी के रूप में हुई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story