भारत

साहसी महिला का खौफनाक अंत...परिजन सदमे में

jantaserishta.com
5 Jan 2026 3:45 PM IST
साहसी महिला का खौफनाक अंत...परिजन सदमे में
x
जानें पूरा मामला.
झांसी: यूपी के झांसी में 40 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की खून से लथपथ लाश मिली है. मृतका जिले की पहली महिला ड्राइवर थी. परिजनों का आरोप है कि लूटपाट कर उसकी हत्या की गई है. वहीं, पुलिस अभी तक इसे एक्सीडेंट मान रही है. फिलहाल, जांच पड़ताल चल रही है. मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है.
परिजनों के अनुसार, मृतका रात 9:30 बजे घर से ऑटो चलाने निकली थी. देर रात करीब 1:30 बजे उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है.
मृतका नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा स्थित अंबेडकर नगर में रहती थी और वह झांसी में पहली ऑटो महिला चालक थी. मृतका ने 15 साल तक नौकरी की थी. 2020 में उसकी सुपरवाइजर से कहासुनी हो गई थी. सुपरवाइजर ने गुस्से में कहा- कल से मत आना. ये बात मृतका को लग गई और उसने नौकरी छोड़ दी. मैनेजर से लेकर अन्य अधिकारियों के कॉल आए, मगर मृतका नौकरी पर नहीं गई.
मृतका का पति द्वारका चौधरी बस स्टैंड के पास ठेला लगाता है. इससे घर का खर्चा नहीं चल पाता था. तब
मृतका
बच्चों को लेकर महाराष्ट्र चली गई. 10-15 दिन ही हुए थे कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगने की चर्चा होने लगी. ऐसे में वह घर लौट आई.
महाराष्ट्र से लौटने के बाद मृतका के घर के हालत और बिगड़ गए. तब फाइनेंस पर ऑटो लेकर चलाने का प्लान बनाया. शुरू में कोई बैंक लोन देने को तैयार नहीं था. बाद में एक निजी बैंक ने लोन देने की हामी भरी. बैंक के अधिकारी घर आए तो पति ने आधार कार्ड और अपने बैंक खाता देने से मना कर दिया. घर वाले
मृतका
के ऑटो चलाने का विरोध कर रहे थे. मृतका ने किसी तरह काजगात पूरे किए. 18 फरवरी 2021 को फाइनेंस पर नया ऑटो खरीदा. मृतका को ऑटो चलाना नहीं आता था. पड़ोसी ऑटो ड्राइवर ने उसे ऑटो चलाना सिखाया. इस तरह मृतका झांसी की पहली ऑटो ड्राइवर बन गई.
मृतका की बहन ने बताया- वो सुबह और रात को ऑटो चलाती थी. दिन में घर का काम करती थी. इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करती थी. रविवार रात 9:30 बजे वह घर से ऑटो चलाने निकली थी. देर रात करीब 1:30 बजे फोन आया कि स्टेशन रोड पर सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास अनीता लहूलुहान हालत में पड़ी है. तब हम लोग मौके पर पहुंचे. वहां ऑटो पलटा हुआ था और अनीता की मौत हो चुकी थी. उसके सिर्फ सिर में चोट थी और कहीं चोट नहीं है. इसलिए आशंका है कि उसकी हत्या हुई है.
एक्सीडेंट होता तो और भी जगह चोट होती. इसके अलावा मंगलसूत्र, कान-नाक के गहने, पायल और मोबाइल भी गायब हैं. इससे लग रहा है कि लूटपाट कर अनीता की हत्या की गई और फिर लाश को फेंका गया है. ऑटो भी पलटाया गया है. कैमरे खंगाले जाएं, हमें न्याय मिलना चाहिए.
वहीं, पुलिस के क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अभी तक इसे एक्सीडेंट माना जा रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के आरोपों के आधार पर छानबीन चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story