भारत

हरियाणा पुलिस का जांबाज किलीमंजारों को करेगा फतेह

Shantanu Roy
3 Oct 2023 11:17 AM GMT
हरियाणा पुलिस का जांबाज किलीमंजारों को करेगा फतेह
x
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के विजन तथा हरियाणा को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने के संकल्प के संदेश को विश्व भर में पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस का जाबांज उप-निरीक्षक राम लाल शर्मा अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर चढ़ाई करने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज यहां सेक्टर-3 स्थित अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर से उप-निरीक्षक राम लाल शर्मा को राष्ट्रध्वज तिरंगा तथा ड्रग्स फ्री हरियाणा का झंडा देकर रवाना किया और चोटी फतेह करने की हरियाणा सरकार और हरियाणा के लोगों की ओर से शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि उप-निरीक्षक राम लाल शर्मा अब तक माउंट एवरेस्ट, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्रास, नेपाल की माउंट आईलैंड पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुका है और समुद्र में साइकिल चलाने का भी उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
Next Story