भारत

प्रेमिका से मिलना प्रेमी को काफी महंगा पड़ा, काटे गए बाल और मूंछ

jantaserishta.com
9 Sept 2022 11:24 AM IST
प्रेमिका से मिलना प्रेमी को काफी महंगा पड़ा, काटे गए बाल और मूंछ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वहीं प्रेमिका की और से घर में घुसकर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है.
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. प्रेमिका के भाई और पिता ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर पिटाई की. युवक को गंजा कर आधी मूंछ भी काट दी. युवक की मां पुलिस को साथ लेकर बेटे को छुड़ाने लड़की के घर पहुंची. पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्रेमिका के भाई और पिता सहित बाल काटने वाले नाई के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं प्रेमिका की और से घर में घुसकर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित महिला अपने पति से विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी. महिला का प्रेमी 5 सितंबर को उससे मिलने आया. रात में महिला के परिजन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद महिला के भाई और पिता ने प्रेमी को बंधक बनाकर रातभर पीटा. इसके बाद नाई को बुलाकर उसे गंजा करवा दिया. आधी मूंछ कटवा दी.
6 सितंबर की दोपहर युवक की मां पुलिस लेकर प्रेमिका के घर पहुंची. पुलिस ने युवक को मुक्त कराया. इस मामले में 7 सितंबर को दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया. पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि मुझे मेरे रिश्तेदार की विवाहित लड़की ने फोन कर अपने घर बुलाया था. जब घर पहुंचा तो मारा पीटा गया. सिर के बाल मुंडवा दिए. पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्रेमिका के भाई, पिता और नाई पर केस दर्ज किया है.
वहीं प्रेमिका ने आरोप लगाया कि मेरे घर मेरा रिश्तेदार आया और उसने छेड़छाड़ कर दी. इस शिकायत पर पुलिस ने युवक पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया. थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं. प्रेम प्रसंग का मामला है. दोनों पक्षों के 5 लोगों को जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story