दो लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था लड़का, ऐसे चले गई जान

बेंगलुरु: दो लड़कियों से एक साथ प्यार करना एक युवक को भारी पड़ा है। बीते शुक्रवार को कर्नाटक के सोमेश्वर में समुद्र में डूबने के चलते मारे गए लॉयड डिसूजा नाम के शख्स को लेकर यह खुलासा हुआ है कि वह दो लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था। दरअसल जब दोनों लड़कियों को यह पता लगा कि वह एक साथ दो के साथ रिश्ते में हैं तो वे नाराज हो गईं। इस पर डिसूजा ने उन्हें समझाने के लिए बीच पर बुलाया था। इसी दौरान एक युवती उस पर यह कहते हुए भड़क गई कि किसी और के साथ उसके रिश्ते को वह स्वीकार नहीं कर सकती। यही नहीं यह कहते हुए वह समुद्र में कूद गई। ऐसे में उसे बचाने के लिए लॉयड डिसूजा भी कूद गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





