भारत
झोपड़ी में जोर-जोर से चिल्लाने लगा लड़का, खौफनाक मंजर देखकर दहल गए लोग
jantaserishta.com
21 July 2024 11:51 AM IST

x
एफआईआर दर्ज.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात प्रेम-प्रसंग में प्रेमी ने सविता देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के तालीमपुर गांव की है। मामले में सास यशोदा देवी के बयान पर पुलिस ने कथित प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आकर महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
मृतका की सास ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर के बाहर बनी एक झोपड़ी में सोई थी कि तभी उसकी हत्या हो गई। सविता के बड़े बेटे करण कुमार ने पुलिस को बताया कि रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसकी मां खून से लथपथ थी। वह देखकर घबरा गया और कुछ भी समझ न आने पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज पर यशोदा देवी और सविता की बेटी करीना कुमारी और बेटा अर्जुन कुमार पहुंचा, लेकिन तब तक सविता की मौत हो चुकी थी।
घरवालों ने बताया कि सविता का पति पुकार महतो करीब तीन महीने से घर पर नहीं है। वह पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। यशोदा देवी ने बताया कि पिछले मंगलवार की शाम सात बजे उसका कथित प्रेमी आया था। इसी दौरान वह किसी बात को लेकर पुकार को फोन पर धमकी देने लगा। इसके बाद वो वहां से चला गया था।
सास के मुताबिक पिछले करीब नौ वर्षों से सविता का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुए थे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि महिला की सास के बयान पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें कथित प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इधर महिला की हत्या की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सविता के तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





