भारत

लड़के ने ताया व चचेरे भाई को मारी गोली

Shantanu Roy
2 Feb 2023 11:14 PM IST
लड़के ने ताया व चचेरे भाई को मारी गोली
x
तरनतारन। तरनतारन जिले के सखिरा गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बेटे ने अपने पिता को जबरन अपने साथ ले जाने से रोकने पर अपने चचेरे भाई व चाचा को गोली मार कर घायल कर दिया। इस संबंध में सरहाली थाने की पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज बयान में सखीरा निवासी जगजीत सिंह के पुत्र गुरलाल सिंह ने कहा कि उसके ताया का बेटा कैप्टन सिंह जो पिछले 10 साल से तरनतारन में रह रहा है, अक्सर अपने पिता और बहन को मारता-पीटता है, जिसके चलते वह अपने ताया मुख्तार सिंह व उसकी लड़की राजविंदर कौर को लेने के लिए गांव सखिरा आए हुए थे। इस दौरान कैप्टन सिंह अपने 6 साथियों के साथ उनके गांव सखिरा आए और अपने पिता को अपने साथ वापस चलने के लिए कहने लगा।
जब उसके पिता मुख्तार सिंह ने साथ जाने से मना कर दिया और मैंने भी विरोध किया तो उक्त व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे वह व उसका ताया महेंद्र सिंह घायल हो गए। उनके चिल्लाने पर उक्त व्यक्ति उन्हें धमकाते हुए भाग गए। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story