भारत

लड़का मोबाइल टावर पर चढ़ गया...फिर जो हुआ LIVE देखें

jantaserishta.com
11 Feb 2026 3:34 PM IST
लड़का मोबाइल टावर पर चढ़ गया...फिर जो हुआ LIVE देखें
x
वीडियो हुआ वायरल.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया.देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लेकिन अचानक युवक मोबाइल टावर से नीचे गिर गया जिसका लाइव फुटेज सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक के किसी लड़की से प्रेम करता था उसी के चलते वह जान देने के लिए टावर चढ़ा था. हालांकि, परिजन ऐसी किसी भी बात से इनकार कर रहे हैं.
बताते चलें कि मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पूराभोज गांव का है.जहां के रहने वाले रामकिशोर का पुत्र अमित सुबह-सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई जब सूचना घर वालों को मिली तो वह भी वहां पर पहुंच गए. साथ ही डायल हंड्रेड के साथ पुलिस टीम भी वहां पर पहुंच गई. सभी ने उसको नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और उसके बाद अचानक वह मोबाइल टावर से नीचे गिर गया.
युवक का टावर से गिरते हुए का वीडियो भी सामने आया है.वहीं बताया जा रहा है कि युवक किसी लड़की से प्रेम करता था जिसकी शादी एक दिन पहले ही हो गई इसी के चलते वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और फिर नीचे आ गिरा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story