भारत

शव को बोरे में बंद करके फेंका गया, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
22 Jun 2022 5:36 PM IST
शव को बोरे में बंद करके फेंका गया, इलाके में फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पटना: बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के नावकोठी थाना इलाके में बुधवार सुबह कुछ लोगों को एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। उस समय वे लोग शौच के लिए खेत में पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक बोरा देखा जिससे खून टपक रहा था। आनन-फानन में पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की हालत ये साफ है कि युवक की हत्या के बाद उसके शव को बोरे में बंद करके फेंक दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नावकोठी थाने के मजनूपुर में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लाश देखने उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि जब लोग सुबह में खेत की ओर शौच करने गए तो एक खून लगा बोरा देखकर चौंक गए। उन लोगों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पाकर थाने के एएसआई अनिल कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पहली नजर में लगता है कि युवक की हत्या कर लाश को छिपाने के लिए फुलवारी के नजदीक खेत में बोरे में बंद कर फेंक दिया गया है। बोरे से खून टपकने की वजह से साफ है कि वारदात को ज्यादा समय नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, शव पर मिट्टी वगैरह लगी थी और गर्दन में फंदे का निशान भी देखा गया है। हालांकि, शव किसका है, ये अभी तक नहीं पहचान हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक लाश सदर अस्पताल में रखी जाएगी। जिसके बाद दाह संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story