भारत

CDS बिपिन रावत के घर पर रखा गया पार्थिव शरीर, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
10 Dec 2021 11:19 AM IST
CDS बिपिन रावत के घर पर रखा गया पार्थिव शरीर, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
x

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी.

जनरल रावत की मौत पर बोला चीन का सरकारी अखबार
भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में मौत से पूरा देश गम में डूबा है लेकिन चीनी मीडिया इस त्रासदी को लेकर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है. चीन की सरकार के मुख पत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत को भारतीय सेना की खामी करार दिया है. अखबार ने इसे लेकर एक आर्टिकल लिखा है और उसमें जनरल रावत को 'चीन विरोधी' कहा है.


सेना के आधुनिकीकरण को लगा तगड़ा झटका- बोला चीनी मुखपत्र
चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विश्लेषकों के हवाले से लिखा है कि जनरल बिपिन रावत के हवाई दुर्घटना में मारे जाने से भारतीय सेना के आधुनिकीकरण को तगड़ा झटका लगा है.
अखबार ने लिखा, 'हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के रक्षा प्रमुख की मौत ने न केवल भारतीय सेना के अनुशासन और युद्ध की तैयारियों की कमी को उजागर किया है, बल्कि देश के सैन्य आधुनिकीकरण को भी भारी झटका दिया है जिससे भारत लंबे समय तक नहीं उबर पाएगा.'
चीनी विश्लेषकों ने जनरल रावत को चीन विरोधी करार देते हुए कहा है कि चीन विरोधी शीर्ष रक्षा अधिकारी के निधन के बावजूद भी भारत-चीन के सीमावर्ती इलाकों में चीन के प्रति भारत के आक्रामक रुख में बदलाव की कोई संभावना नहीं है.


अखबार ने हेलिकॉप्टर क्रैश को बताया 'मानवीय गलती'
ग्लोबल टाइम्स ने जनरल रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश को मानवीय भूल बताते हुए लिखा है कि Mi-17V5 रूसी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल व्यापक रूप से कई देशों द्वारा होता है. अखबार ने अपने विश्लेषकों के हवाले से लिखा है कि दुर्घटना के सभी संभावित कारण रूसी हेलीकॉप्टर के बजाय मानवीय कारकों की ओर इशारा करते हैं.




भारतीय सेना को बताया 'अनुशासनहीन'
ग्लोबल टाइम्स ने एक अज्ञात चीनी सैन्य विशेषज्ञ का हवाला देते हुए लिखा है, 'भारत को एक ढीली और अनुशासनहीन सैन्य संस्कृति के लिए जाना जाता है. भारतीय सैनिक अक्सर मानक संचालन प्रक्रियाओं और नियमों का पालन नहीं करते हैं.'


बुधवार को कर्नाटक के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था हेलिकॉप्टर
बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 11 अधिकारियों ने बुधवार को कर्नाटक के कुन्नूर में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी. हेलिकॉप्टर में 13 लोग सवार थे जिसमें से केवल एक व्यक्ति जिंदा बचा. हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आर्मी के कमांड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.


चीन आक्रामकता के खिलाफ मुखर रहे थे जनरल रावत
सीडीएस रावत चीनी आक्रामकता के खिलाफ काफी मुखर थे. उन्होंने 2017 में दोनों देशों के बीच डोकलाम में जारी विवाद का नेतृत्व किया. 2020 में गलवान में चीनी आक्रामकता का मुकाबला करने में भी जनरल रावत ने अहम भूमिका निभाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story