भारत
क्रॉस फायरिंग में मारे गए युवक का शव जल्द भारत वापस लाया जा सकता है, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
jantaserishta.com
1 Nov 2025 9:45 AM IST

x
परिवार सदमे में.
रांची: गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में मौत हो गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक जयराम कुमार महतो ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय दूतावास, झारखंड के राज्यपाल, औए गिरीडीह के डीसी को पत्र लिखा है. बताया जाता है कि मृतक विजय कुमार महतो हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे.
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर कार्यस्थल पर विजय कुछ सामग्री एकत्र करने गए थे, तभी वहां स्थानीय पुलिस स्मगलरों को पड़ने के लिए गोलीबारी कर रही थी. ऐसे में मौके से गुजर रहे विजय कुमार महतो को गलती से पुलिस की गोली लग गई. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई.
मृतक ने अपनी पत्नी को आखिरी बार भेजे गए वॉइस नोट में बताया था कि पुलिस किसी और पर गोली चला रही थी, लेकिन गोली गलती से मुझे लग गई. इस दर्दनाक घटना के बाद डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम कुमार महतो ने भारतीय दूतावास, सऊदी अरब के अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि विजय कुमार महतो की मृत्यु की पूरी जांच कराई जाए. उनके पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने की व्यवस्था हो. साथ ही शोकग्रस्त परिवार को कानूनी व वित्तीय सहायता दी जाए.
विधायक ने कहा कि दूतावास की त्वरित कार्रवाई से मृतक के परिवार को न्याय और राहत मिलेगी. फिलहाल गांव में शोक की लहर है और परिजन शव की स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं. विधायक महतो ने बताया कि मेरी बात लगातार कंपनी के अधिकारियों के साथ हो रही है. मैंने राज्य के कई संबंधित लोगों को पत्र लिख कर मामले को संज्ञान लेने की बात कही है. विजय कुमार की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. विजय के दो बेटे भी हैं. बड़े बेटे की उम्र लगभग 5 वर्ष है. जबकि छोटा बेटा 3 साल का है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





