भारत

दिल दहला देने वाली घटना: चौथी मंजिल पर युवक का मिला शव, महिला के साथ कर रहा था पार्टी

jantaserishta.com
11 Nov 2021 4:10 PM IST
दिल दहला देने वाली घटना: चौथी मंजिल पर युवक का मिला शव, महिला के साथ कर रहा था पार्टी
x

DEMO PIC

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक मकान की चौथी मंजिल पर 36 साल के युवक की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव के पास से रिवॉल्वर बरामद की है. फिलहाल पुलिस शक जता रही है कि युवक ने आत्महत्या की होगी, लेकिन मामला संदिग्ध है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मैदानगढ़ी इलाके के राजपुर जेएमडी स्टेट की एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर 36 साल के युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है. मृतक का नाम संजीव सेजवाल है, वह लाडो सराय इलाके का रहने वाला था, एक महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को कॉल करके दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव के पास से पुलिस को एक रिवॉल्वर मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि संजीव सेजवाल प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. बताया जा रहा है कि संजीव एक महिला के साथ राजपुर जेएमएड स्टेट में पार्टी कर रहा था, इसी दौरान उसने रिवॉल्वर से गोली मार ली. इसके बाद उस महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
वारदात के बाद घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. वहीं पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या यानी दोनों एंगल से देखते हुए जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story