कब्र से निकाला गया महिला का शव, कराया गया महिला का पोस्टमॉर्टम, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर गांव में रविवार को 3 महीने बाद एक महिला का शव क्रब से निकाला गया. जिला मजिस्ट्रेट ने इसके आदेश दिए थे. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. बता दें कि अब से 3 महीने पहले महिला की संदिग्ध मौत हो गई थी. महिला के मायके वालों का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उनकी गैरमौजूदगी में उसका शव दफना दिया था. शक होने पर पुलिस के आलाधिकारियों से इसकी शिकायत की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





