भारत

छात्रा का शव मिला, इस कारण पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
4 July 2022 4:54 PM IST
छात्रा का शव मिला, इस कारण पुलिस भी हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

उज्जैन: मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में 9वीं कक्षा की छात्रा का शव घर की दूसरी मंजिल में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस वारदात के बाद से परिवार में मातम में पसरा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने नाना-नानी के घर रहती थी. माता-पिता को इसकी सूचना मिलते ही वो रतलाम से गांव पहुंच गए. बच्ची के नाना दुकान पर गए थे और नानी मंदिर. नानी जब घर वापस लौटी तो लड़की गायब थी. काफी तलाशने के बाद जब वो नहीं मिली तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बच्ची की लाश बोरे में बंद उसी घर की दूसरी मंजिल पर पड़ी मिली.
घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल भी रविवार सुबह घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे. यहां उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का परीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए. एसएसपी ने बताया कि घटनाक्रम 2 जुलाई का है. छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है. एफएसएल और टेक्निकल टीम को कुछ इनपुट मिले हैं. जल्द इस वारदात का खुलासा किया जाएगा.
छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को किसी करीबी पर शक है. पुलिस का कहना है कि लड़की के नाना रोजाना सुबह चाय पीने के बाद गांव में चौपाल पर चले जाते हैं. इसके बाद नानी भी मंदिर चली जाती हैं. सुबह करीब एक घंटे तक घर में कोई नहीं रहता है. इस दौरान लड़की की हत्या की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story