छात्र नेता का शव दूसरी बार कब्र से निकाला गया, जज रहे मौजूद

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में छात्र नेता अनीस खान (Anis Khan) की मौत के मामले में पिछले एक सप्ताह से सियासी बवाल मचा हुआ है. सोमवार को यह मामला नया मोड़ पर पहुंच गया है. इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल यानी एसआईटी ने जिला जज की उपस्थिति में कब्र की खुदाई कर छात्र नेता के शव से ऑटोप्सी के लिए सैंपल लिया. इससे पहले स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण दो बार ऑटोप्सी लेने का प्रयास विफल हो गया था. यह मामला हावड़ा जिले के आमता इलाके का है जहां 28 साल के छात्र नेता अनीस खान की तीन मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई थी. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अनीस को इमारत से फेंक दिया था. यह मामला राज्य की राजनीति में उफान मचाया हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





