महीनों बाद मिला लापता पायलट का शव, संकरे पहाड़ के निकट पड़ा दिखा, ये है पूरा केस

DEMO PIC
धर्मशाला. दुनिया के दूसरे नंबर पर पैराग्लाइडिंग साइट (Paragliding Sight) के लिए विश्व प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की घाटी बीड़ बिलिंग (Bir-Billing) से इस साल 8 जनवरी को उड़ान भरने के दौरान लापता हुए पायलट रोहित भदोरिया का शव मिलने की सूचना की प्रशासन को मिली है. जानकारी मिली है कि लापता हुए पायलट का शव जालसू जोत व बड़ा भंगाल की पहाड़ियों के बीच एक संकरे पहाड़ के निकट पड़ा हुआ है. हालांकि, अभी अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि तो नहीं हो पाई है, लेकिन सर्च अभियान में जुटी टीम को इस बारे जानकारी बीड़ में दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





