भारत
लापता बैंक मैनेजर का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
jantaserishta.com
15 July 2025 11:09 AM IST

x
फैली सनसनी.
पटना: राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण की डेड बॉडी एक कुएं से बरामद हुई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. अभिषेक पिछले कुछ दिनों से लापता थे. उनका शव पटना के बेउर इलाके के एक खेत में स्थित कुएं से मिला है.
पुलिस ने अभिषेक की स्कूटी भी बरामद की है और खेत से उनकी चप्पलें भी मिली हैं, जिससे उनकी पहचान पुख्ता हुई. बता दें कि अभिषेक पटना के कंकड़बाग इलाके में ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.
पुलिस को घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें अभिषेक रात 10:48 बजे अकेले स्कूटी से जाते हुए नजर आ रहे हैं. फुटेज में वह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





