भारत

हाउसिंग सोसायटी के पार्किंग एरिया से आर्मी के अफसर का शव बरामद, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 March 2025 3:21 PM IST
हाउसिंग सोसायटी के पार्किंग एरिया से आर्मी के अफसर का शव बरामद, मचा हड़कंप
x
इसी सोसायटी में छठे तल्ले पर रहते थे.
रांची: रांची शहर की खेलगांव हाउसिंग सोसायटी के पार्किंग एरिया में मंगलवार को आर्मी के एक लेफ्टिनेंट कर्नल, दिवाकर कुमार का शव बरामद हुआ है। वह इसी सोसायटी में छठे तल्ले पर रहते थे। पार्किंग में शव पड़े होने की सूचना पाकर खेलगांव थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पहली नजर में यह माना जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है। उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया है कि वह डिप्रेशन में चल रहे थे और इसकी दवाइयां भी ले रहे थे। खेलगांव थाना प्रभारी गजेश कुमार ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल ने आत्महत्या की या फिर किसी दुर्घटना या वारदात का शिकार हुए, इसकी जांच की जा रही है। कर्नल दिवाकर मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया गांव के निवासी थे।
बताया जा रहा है कि वह रांची के नामकुम स्थित आर्मी के दफ्तर में पदस्थापित थे। घर वालों के मुताबिक, वह सोमवार की रात डिनर के बाद छत पर घूमने गए थे। मंगलवार सुबह सोसायटी के कुछ लोगों ने पार्किंग एरिया में शव पड़े होने के बाद इसकी सूचना घर के लोगों को दी। इसकी जानकारी मिलने पर पूरी सोसायटी में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग मौके पर जुट आए।
खेलगांव हाउसिंग सोसायटी रांची की सबसे बड़ी हाउसिंग सोसायटी में से एक है। लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर वर्ष 2022 से 2024 तक स्टडी लीव में थे। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था। इस पाठ्यक्रम में उनके साथ पढ़ने वाले छात्रों के अनुसार, वह मस्तमौला किस्म के इंसान थे और सहपाठियों के साथ उनका व्यवहार काफी दोस्ताना रहता था। हालांकि स्टडी लीव के दौरान वह किसी घटनाक्रम को लेकर विवाद में आए थे और आर्मी ने उन पर इंटरनल जांच भी बिठाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story