भारत
चार दिनों से लापता युवक का शव बरामद, प्रेम त्रिकोण में युवक की हत्या की आशंका, महिला सहित तीन गिरफ्तार
jantaserishta.com
11 April 2026 3:05 PM IST

x
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बुधवार से लापता इंदल कुमार रविदास का शव आज जलकुंभी से भरे जलाशय (नदी धार) से बरामद किया गया है।
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर शव को फेंक देने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि प्रेम त्रिकोण में युवक की हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बुधवार से लापता इंदल कुमार रविदास का शव आज जलकुंभी से भरे जलाशय (नदी धार) से बरामद किया गया है।
बताया जाता है कि बुधवार को इंदल घर से निकला था और उसका कोई पता नहीं लग सका, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने इंदल को खोजने के लिए काफी प्रयास किए। इस बीच शनिवार को पता चला कि नदी धार में एक युवक का ढका हुआ शव तैर रहा है। इसके बाद इंदल के परिजन और पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया गया। पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही थी।
इस बीच, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि इस हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण का मामला है। मृतक इंदल कुमार रविदास की गांव की एक शादीशुदा महिला से बातचीत होती थी, जिससे आरोपी अमरजीत कुमार भी प्रेम करता था। इस कारण इंदल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
बताया गया कि इंदल को बुधवार को फोन कर महिला द्वारा बुलाया गया और फिर अन्य लोगों के साथ मिलकर इसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई और शव को जलाशय में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला और अमरजीत तथा मोहन कुमार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसप्रेम त्रिकोणयुवक की हत्याBiharBihar NewsBihar Policelove trianglemurder of youth
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





