
x
हाथ-पैर बंधे मिले.
नोएडा: नोएडा में डंपिंग यार्ड में एक लड़की की डेडबॉडी मिलने से सनसनी फैल गई. लड़की की उम्र 15 से 22 साल बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक मृत लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. इसके लिए पुलिस आसपास के लोगों की भी मदद ले रही है.
पुलिस ने बताया कि लड़की का शव एक बैग में था और उसके हाथ-पैर बंधे थे. साथ ही उसके चेहरे पर जलने के भी निशान थे. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार का भी मामले में बयान आया है.
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने कहा कि एक ल़ड़की का शव बरामद किया गया है. अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. मामला थाना सेक्टर-142 है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि एक बैग डंपिग यार्ड में पड़ा था. जिसे देखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और बैग को ओपन किया तो उसमें एक लड़की की डेडबॉडी थी. लड़के के पैर और हाथ बंधे थे. इस घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





