भारत
नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, एक हाथ पर मम्मी और पापा तो दूसरे पर पी लिखा दिखा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
25 April 2026 8:09 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में गंगा नहर से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को चितोड़ा रेलवे पुल के पास नहर में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस ने बताया कि मृत महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है. शव बिना कपड़ों के मिला है और शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि यह शव ऊपर की तरफ से बहकर यहां तक आया है. सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा के अनुसार, शव सड़ने की शुरुआती अवस्था में है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत करीब 8 से 10 दिन पहले हुई होगी.
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि पहचान के लिए कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, महिला के एक हाथ पर Mummy and Papa लिखा हुआ टैटू मिला है, जबकि दूसरे हाथ पर P अक्षर का टैटू बना हुआ है. इन टैटू को पहचान का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है.
मामले की जांच जारी है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों और नजदीकी जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का डेटा खंगाल रही है, ताकि महिला की पहचान हो सके. अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पहचान होती है, आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





