सड़क पर खून से लथपथ मिला महिला का शव, पुलिस ने जांच पड़ताल की तो...

नई दिल्ली: दिल्ली की चांदनी महल पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू भी बरामद किया है. फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस संबंध में जांच पड़ताल कर रही है. जानकारी के मुताबिक, चांदनी महल के एसएचओ को किसी राहगीर ने खून लथपथ महिला के शव के पड़े होने की जानकारी दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. महिला की पहचान सुईवाली चांदनी महल निवासी 32 साल की सीमा के रूप में की गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





