भारत

दो दिनों से लापता महिला का शव घर की छत पर मिला, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

jantaserishta.com
29 Sept 2025 2:53 PM IST
दो दिनों से लापता महिला का शव घर की छत पर मिला, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
x
प्लास्टिक के बोरे से शव बरामद किया गया.
कैमूर: बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले लापता हुई महिला का शव सोमवार सुबह बरेज गांव स्थित एक घर की छत पर मिला। एक कमरे में प्लास्टिक के बोरे से शव बरामद किया गया। आशंका है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए बोरे में भरकर रखा गया था।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।
सोमवार सुबह जब घर की सफाई शुरू की गई तो कमरे से तेज दुर्गंध आई। जांच करने पर महिला का शव मिला। कमरे में चारों तरफ खून गिरा हुआ था। इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी गई। महिला की पहचान जरुहा निवासी चांदनी देवी (30) के रूप में हुई है। वह बरेज गांव के पास ही रहती थीं।
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या घर के अंदर ही की गई है। 24 घंटे से अधिक समय से शव को बोरे में रखा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
डीएसपी ने बताया कि आसपास मिले साक्ष्य की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी जांच कर रही है। चांदनी देवी के पति प्रजापति मिश्र ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब वह पत्नी के लापता होने की शिकायत लेकर थाने गए थे, तो पुलिस ने कहा था कि "तुम्हारी पत्नी कहीं भाग गई होगी, बाद में घर आ जाएगी" और मामले की सही से जांच नहीं की, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story