भारत

पेड़ पर लटका दिखा बाघ का शव, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
7 Dec 2022 11:50 AM IST
पेड़ पर लटका दिखा बाघ का शव, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में एक बाघ का शव फंदे से लटका मिला. बाघ का शव क्लज वायर से लटका हुआ था. जैसे ही टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने बाघ के शव को देखा तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी. पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. गश्ती टीम को बाघ का शव उत्तर वन मंडल के अंतर्गत विक्रमपुर बीट के पास मिला है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले 10 नवंबर में भी यहां बाघिन पी-213 (63) की मौत हो गई थी. पन्ना टाइगर रिजर्व में जन्मी व पली बढ़ी बाघिन पी-213 (63) उम्र 3 वर्ष थी.
गश्ती के दौरान टाइगर रिजर्व की टीम को अमानगंज बफर की बीट रमपुरा में बाघिन मृत मिली थी. बाघिन की मौत सूचना मिलते ही क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व एवं वन्यप्राणी चिकित्सक और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे निरीक्षण किया.
उससे पहले 9 जून को भी यहां एक बाघ मृत मिला था. एक वन अधिकारी ने बताया कि पी-111 नाम के इस बाघ की उम्र लगभग 13 साल थी. एक वन अधिकारी ने बताया कि वन गश्ती दल को पन्ना-कटनी राज्य राजमार्ग पर बाघ का शव मिला. यह बाघिन टी-1 की संतान था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story