भारत
पार्किंग में खड़ी कार में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
12 Jun 2025 1:28 PM IST

x
इंस्टाग्राम पर 3 लाख 84 हजार फॉलोवर हैं.
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान कंचन कुमारी ऊर्फ 'कमल कौर भाभी' के रूप में हुई है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर थी।
दरअसल, बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी। राहगीरों ने कार से बदबू आने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से महिला के शव को बरामद किया है।
एक समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार खड़ी है, जिसमें एक शव पड़ा है और दूर से ही बदबू आ रही है। उन्होंने मौके पर आकर देखा तो कार के शीशे बंद थे और कार की पिछली सीट पर एक महिला का शव पड़ा था, जिससे तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार खड़ी है और उसमें कोई शव हो सकता है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कार से महिला के शव को बरामद किया।
उन्होंने कहा कि गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। गाड़ी में मिले सामान की जांच हो रही है और इस घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि मृतक कंचन कुमारी के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 84 हजार फॉलोवर हैं और वे अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाती थीं।
Tagsबठिंडापार्किंग में खड़ी कार में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शवसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शवBathindabody of social media influencer found in a car parked in the parking lotsocial media influencersocial media influencer body
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





