भारत

लड़की का शव 20 टुकड़ों में कटा मिला, इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
28 Feb 2024 8:22 AM IST
लड़की का शव 20 टुकड़ों में कटा मिला, इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल, इलाके में हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

प्लास्टिक के दो थैलों में भरकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
अमरोहा: यूपी के अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। अमरोहा-बिजनौर रोड से सटे मंडी धनौरा बाईपास पर गर्भवती युवती का शव 20 टुकड़ों में कटा मिला। गला रेतकर हत्या के बाद हत्यारे ने इलेक्ट्रिक कटर से शव के टुकड़े किए और इन्हें प्लास्टिक के दो थैलों में भरकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस युवती की शिनाख्त नहीं करा सकी है। हत्यारे तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद टुकड़ों में बंटा शव बाईपास पर फेंका गया।
राहगीरों ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे खेतापुर से सटकर गुजर रहे मंडी धनौरा बाईपास पर झाड़ियों में प्लास्टिक के दो बड़े थैले पड़े देखे। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर थैलों को खोला तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। एक झोले में सिर और कमर के हिस्से थे, जबकि दूसरे थैले में कमर के नीचे के हिस्से थे। कातिलों ने युवती के दोनों हाथ-पैरों के भी कई टुकड़े कर दिए थे। पेट के हिस्से से पुलिस का अनुमान है कि युवती गर्भवती थी। पुलिस को आशंका है कि शव काटने के लिए इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल किया गया। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष होने का अनुमान है। इस वीभत्स घटना की जानकारी होते ही सीओ अंजिल कटारिया ने भी मौका मुआयना किया।
खून से लथपथ था चेहरा
लाश के टुकड़ों को पहले प्लास्टिक के छोटे-छोटे थैलों में लपेटा गया फिर बड़े बैग में रखा गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को इलेक्ट्रिक कटर से काटा गया है। चेहरे पर खून के छींटे भी इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story