
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार की शाम को घर के पास खेलते समय लापता नौ वर्षीया बालिका का 30 कदम दूर शव मिला। बच्ची के गाल पर दांत काटने के निशान व एक रस्सी मिली है। परिजनों ने बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी रस्सी से गला घोट कर हत्या की आशंका जताई है। डीआईजी आरके भारद्वाज ने एसपी अजय कुमार सिंह व एएसपी सिटी संजय वर्मा व डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





