भारत

नवविवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटकता दिखा, परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़

jantaserishta.com
6 Nov 2025 12:50 PM IST
नवविवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटकता दिखा, परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़
x
जानें पूरा मामला.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे पर लटकता मिला तो हड़कंप मच गया. परिजनों को जैसे ही बेटी की मौत की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए. पिता ने बेटी का शव देखा तो बिलखते हुए कहा कि मैंने अपनी हैसियत से बढ़कर, कर्ज लेकर बेटी की शादी की, इन लोगों की हर एक डिमांड पूरी की, लेकिन इन्होंने मेरी बेटी को ही मार डाला और लटका दिया. उसके पैर जमीन पर रखे थे. सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बलखंडी नाका चौकी क्षेत्र का है. जहां अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले मृतिका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 8 माह पहले बांदा में न्यू मार्केट इलाके में की थी. उन्होंने आगे बताया कि वो जब बेटी के ससुराल आई तो उन्हें उनकी बेटी का शव फंदे से लटका मिला.उसके पैर जमीन पर रखे हुए थे.
पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि बेटी के ससुरालियों के हर मुराद पूरी की, उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर हर काम आगे से आगे किया, लेकिन उनकी बेटी को मार डाला गया. पीड़ित परिवार ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ASP मेविस टॉक ने बताया कि शहर कोतवाली के बलखंडी नाका क्षेत्र के एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है. मौके पर फील्ड यूनिट और हम सभी पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. परिजनों से तहरीर लेकर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story