भारत
डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए प्रेमी का प्रेमिका के घर पंखे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
8 Feb 2026 3:09 PM IST

x
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की एक हतप्रभ करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए प्रेमी का शव उसकी प्रेमिका के घर से बरामद किया गया है। शव पंखे से लटक रहा था।
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल, यह पूरा मामला मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर बाजार का है, जहां रविवार को एक घर के कमरे से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर निवासी विनायक पंडित के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि विनायक का कुमारीपुर की रहने वाली एक विवाहिता महिला के साथ प्रेम संबंध था और शनिवार की रात वह डिलीवरी ब्वॉय बनकर पहुंचा था। सुबह विनायक का शव महिला के घर के एक कमरे से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे मनिहारी थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया अवैध प्रेम संबंध में हत्या और आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। चर्चा है कि मृतक का महिला के साथ दो वर्षों से प्रेम संबंध था। प्रेमी जब अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था तब घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कथित प्रेमिका महिला और उसकी देवरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





