भारत
खेत में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताई
jantaserishta.com
25 Dec 2025 5:37 PM IST

x
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई रशीदपुर में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मई रशीदपुर निवासी सोवरन सिंह बुधवार सुबह मजदूरी करने और पड़ोसी गांव कुतुबुद्दीनपुर में दावत खाने की बात कहकर घर से निकला था। वह पास के गांव सहसा में मजदूरी करने गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
गुरुवार सुबह गांव का एक युवक खेतों में पानी लगाने के लिए पंप पर जा रहा था। इसी दौरान उसने गांव निवासी ऋषि नंदन ठाकुर के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान सोवरन सिंह के रूप में हुई। युवक ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
पुलिस जांच में घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। वहीं, मृतक की साइकिल गांव के ही भूरे के खेत में, घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पड़ी मिली। रास्ते में खून के निशान भी पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को खेत में फेंका गया।
कोतवाली कायमगंज प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी और हल्का प्रभारी जगदीश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक के भाई जयशरन ने गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
मृतक सोवरन सिंह ने अपनी तीन बेटियों की शादी कर दी थी। उनका एक बेटा अंकित काम के सिलसिले में दिल्ली में है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsफर्रुखाबादखेत में मिला मजदूर का शवफर्रुखाबाद न्यूज़Farrukhabad: Laborer's body found in a fieldFarrukhabad News.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





