भारत
जंगल से सरकारी शिक्षक का शव बरामद, चेहरे पर चोट के कई निशान, हत्या की आशंका
jantaserishta.com
26 May 2025 3:48 PM IST

x
फैली सनसनी.
देवघर: झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक 52 वर्षीय नंदकिशोर दास का शव सोमवार को स्थानीय डिगरिया पहाड़ के पास जंगल से बरामद किया गया। उनके चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है।
पुलिस ने शव बरामद कर मामले की तहकीकात शुरू की है। बताया गया कि जसीडीह निवासी नंदकिशोर दास पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिला स्थित चंद्रमंडीह प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। रविवार की शाम को वह बाजार जाने के लिए देवघर टावर चौक की ओर निकले थे। लेकिन, वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजन सारी रात उनकी तलाश करते रहे। उनके मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश असफल रही।
अस्पताल से लेकर रेलवे स्टेशन तक उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच सोमवार सुबह डिगरिया पहाड़ के जंगल में एक लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया तो उनकी पहचान नंदकिशोर दास के रूप में हुई।
उनके परिवार के लोगों का कहना है कि नंदकिशोर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें बाइक चलाना भी नहीं आता था। ऐसे में वह डिगरिया पहाड़ के जंगल तक कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस शिक्षक के घर से देवघर शहर के टावर चौक तक के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि शिक्षक नंदकिशोर के साथ कोई और था या नहीं और उन्हें जंगल तक कैसे ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





