भारत
जेल के अंदर महिला जेल प्रहरी का शव मिला, मच गया हड़कंप
jantaserishta.com
15 May 2025 10:15 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
जहानाबाद: जेल के भीतर आत्महत्या और हत्या के कई मामले सामने आते हैं जो सनसनी फैला देते हैं. ताजा मामला बिहार के जहानाबाद का है. यहां एक महिला जेल प्रहरी का शव बुधवार को जेल के अंदर छत से लटका मिला. पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका जहानाबाद जिला जेल में तैनात थी और वह बैरक की छत से लटकी हुई मिली, जहां जेल कर्मचारी रहते थे. पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी है.
एसपी ने बताया, 'मृतका की पहचान कटिहार जिले की निवासी शिवानी कुमारी के रूप में हुई है. हमने उसके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और वीडियोग्राफी के निर्देश दिए गए हैं. आगे की जांच जारी है.'
पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या? बता दें कि इससे पहले कई ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जब जेल के भीतर किसी कैदी ने आत्महत्या की हो या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई हो.
बीते साल समस्तीपुर में एक महिला पुलिसकर्मी को उसके बैरक के बाथरूम में लटका हुआ पाया गया था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.मृतक की पहचान वैशाली जिले की रहने वाली चांदनी कुमारी के रूप में की गई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





