भारत
24 दिन बाद झाड़ी में मिला DPS के शिक्षक का शव, बह गए थे झरने की तेज धारा में
jantaserishta.com
13 July 2025 5:16 PM IST

x
एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम उनकी खोजबीन में लगी हुई थी.
रांची: रांची में सेल टाउनशिप स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के शिक्षक माइकल घोष का क्षत-विक्षत शव रविवार को जोन्हा फॉल से करीब चार किलोमीटर दूर झाड़ी से बरामद किया गया है। वह 19 जून को झरने की तेज धारा में बह गए थे। इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
डीपीएस में म्यूजिक टीचर के रूप में काम करने वाले माइकल घोष मूल रूप से झारखंड के धनबाद के निवासी थे। वह रांची के अलकापुरी मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। बताया गया कि वह अपने दो साथी शिक्षकों पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामंता के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे। वहां एक ऊंचे चट्टान पर चढ़कर फोटो खिंचवाते समय फिसलकर पानी में गिर गए थे।
घटना के बाद से ही प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम उनकी खोजबीन में लगी हुई थी। जोन्हा थाने के प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि शव की खोज के लिए लगातार दो दिन तक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया। साथ ही करीब 10 किलोमीटर दूर तक तलाशी अभियान चलाया गया। स्थानीय ग्रामीण भी अपने स्तर से उनकी तलाश करने में जुटे थे। इसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
रविवार सुबह ग्रामीणों को झाड़ी में एक शव फंसा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान माइकल घोष के रूप में की गई। एनडीआरएफ और प्रशासन के सर्च ऑपरेशन के विफल होने से माइकल घोष के परिजन मायूस थे। रविवार को शव बरामद होने के बाद उनके घर वालों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





