भारत
31 दिसंबर की रात से गायब थे दो दोस्त, तेजाब से जले चेहरे वाला शव मिला
jantaserishta.com
5 Jan 2023 10:39 AM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में 31 दिसंबर की रात 10 बजे गायब हुए दो दोस्तों का शव 4 जनवरी की शाम को गांव के पास में ही अलग-अलग खेतों में पड़ा मिला। शव का चेहरा तेजाब से जलाया गया था। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव वालों का भारी विरोध झेलना पड़ा। उसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र के रिस्तल गांव के दो दोस्तों की हत्या कर दी गई। दोनों युवकों के चेहरों को तेजाब से जलाकर शवों को गांव के पास अलग-अलग खेतों में फेंक दिया गया। परिजनों ने आसपास की प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्री संचालकों पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया।
रिस्तर गांव के 25 वर्षीय दुर्गेश कसाना और 24 वर्षीय गौरव कसाना दोनों दोस्त थे। दुर्गेश डीजे बजाने का काम करता था, जबकि गौरव निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार शाम सात बजे दोनों गांव के एक व्यक्ति की बाइक मांगकर ले गये थे। परिजनों ने रात नौ बजे दुर्गेश को फोन किया, तो उसने थोड़ी देर में घर लौटने की बात कही, लेकिन 10 बजे के बाद के बाद दोनों का मोबाइल स्विच आफ हो गया। दोनों की काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं उनका सुराग नहीं लगा। सोमवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बुधवार दोपहर तीन बजे खेत में गांव के एक व्यक्ति ने गौरव का शव देखा और सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही गौरव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तभी 500 मीटर की दूरी पर दूसरे खेत में दुर्गेश का शव मिल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार नहीं होंगे, वह शव नहीं उठने देंगे।
मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को मुश्किल से समझाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दोनों युवकों का मोबाइल और बाइक नहीं मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





