भारत

युवतियों के शव खेतों में पड़े मिले, 24 घंटे के अंदर दो युवतियों की हत्या ने पुलिस की बढ़ाई चिंता

jantaserishta.com
23 Dec 2021 5:06 PM IST
युवतियों के शव खेतों में पड़े मिले, 24 घंटे के अंदर दो युवतियों की हत्या ने पुलिस की बढ़ाई चिंता
x
पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में 24 घंटे के अंदर दो युवतियों की हत्या से सनसनी मच गई है. बुधवार को एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने चाकू गोदकर 21 साल की युवती की हत्या कर दी. एक अन्य मामले में शौच के लिए गई एक 19 साल की युवती का शव बुधवार देर रात खेत में पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया. इन दो हत्याओं से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. वहीं पुलिस दोनों मामलों की गहराई से जांच में जुट हुई है.

बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे हरपालपुर के ककरा गांव में 21 वर्षीय युवती खेत में शौच के लिए गई थी. जहां पर मौका पाकर सिरफिरे आशिक ने उसे घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया. युवती की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा. युवती को तुरंत ही इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. पुलिस ने रंजिश में युवती की हत्या का मामला दर्ज किया और जल्द ही हत्यारे को पकड़ने का दावा कर रही है.
वहीं बुधवार शाम को अपने घर से शौच के लिए निकली एक 19 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतका का शव बुधवार देर रात करीब 11 बजे सरसो के खेत में मिला. परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की शौच के लिए गई थी. जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो देखा कि खेत में उसका शव पड़ा मिला. परिजनों का आरोप है कि गला दबाकर इस हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
वहीं इन दोनों हत्याओं ने पुलिस नींद उड़ी हुई है. हरदोई के एसपी अजय कुमार का कहना है कि इन हत्याओं की वजह को तलाशा जा रहा है जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी और आरोपियों को जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. इन दो हत्याओं के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story