
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
गाजीपुर: गाजीपुर में रेवती के अठहठा गांव में बाढ़ के पानी में नाव पलटने से डूबे पांच बच्चों में से चार के शव बरामद हो गए। बुधवार की दोपहर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच बच्चे लापता हो गए थे। शव मिलने के साथ ही मरने वालों की संख्या छह हो गई है। अब भी एक बच्चा लापता है।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहवा में बुधवार की दोपहर 25 लोगों को लेकर आ रही नाव गंगा की बाढ़ में पलट गई थी। हादसे के बाद कई लोगों ने तैरकर जान बचाई तो कुछ लोगों को आसपास के नाविकों और मल्लाहों ने बचाया। इनमें चार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच बच्चे लापता हो गए थे।
गुरुवार की सुबह से ही 34वीं वाहिनी पीएसी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश शुरू की गई थी। इसमें चार का शव बरामद हो गया। सत्यम (14) पुत्र शिव शंकर गौड़, संध्या पासवान (8) पुत्री अनिल पासवान, अमित पासवान (14) पुत्र विजय शंकर पासवान, खुशी यादव (13) पुत्री दयाशंकर का शव बरामद कर लिया गया है। एक की तलाश की जा रही है। मौके पर एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया, तहसीलदार, सीओ, थाना अध्यक्ष रेवतीपुर आदि मौजूद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





