भारत

युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

Shantanu Roy
16 March 2025 2:40 PM IST
युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका
x
मामलें में जांच जारी
Chittorgarh. चित्तौड़गढ़। मंडफिया थाना क्षेत्र के सेगवा गांव में युवक-युवती के शव पेड़ से फंदे पर लटके मिले। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को उतरवाकर मंडफिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

घटना विवरण:
मंडफिया थानाधिकारी गोकुल डांगी ने बताया कि भदेसर उपखंड के पोटला ग्राम पंचायत के सेगवा गांव में मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर एक पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। राहगीरों ने घटना देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को नीचे उतारा। मंडफिया थानाधिकारी गोकुल डांगी ने बताया- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतरवाया और मंडफिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। युवक के परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक भदेसर उपखंड के पोटला ग्राम पंचायत के सेगवा गांव में आवरी माता सांवलियाजी की मुख्य रोड से 50 मीटर अंदर पेड़ पर दोनों फंदे से लटके थे। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाधिकारी गोकुल डांगी सहित जाब्ता पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से दोनों की लाशों को नीचे उतारा गया। दोनों ने दुपट्टे से फंदा बनाया हुआ था। थानाधिकारी गोकुल डांगी ने बताया- युवक की जेब में आधार कार्ड और फोन मिला था। उसकी पहचान कमालपुरा, मंदसौर, मध्य प्रदेश निवासी कमलेश पुत्र परसराम माली के रूप में हुई। जेब से मिले फोन पर परिवार का नंबर मिला। जिससे परिजनों को सूचना दी गई।

युवक-युवती की पहचान:
युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला, जिससे उसकी पहचान कमलेश पुत्र परसराम माली (निवासी कमालपुरा, मंदसौर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई।
युवती की पहचान पायल (23) पत्नी दीपक भील (निवासी कमालपुरा, मंदसौर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई।
युवती शादीशुदा थी और शनिवार सुबह 10:30 बजे मायके के लिए निकली थी।
संभावित घटनाक्रम:
पुलिस के अनुसार, दोनों ने पहले संपर्क किया और फिर मंडफिया पहुंचकर एक होटल में ठहरे।
युवक की जेब से कृष्णा होटल की पर्ची मिली, जिसमें 500 रुपए एडवांस देने का जिक्र था।
दोनों के परिवारों ने एक-दूसरे को पहचानने से इनकार कर दिया।
युवक के परिवार ने सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद युवती के परिजन पुलिस से संपर्क में आए।
आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए हैं।
परिजनों के आने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Next Story