भारत

आतंकियों का खूनी खेल जारी, फारुख अब्दुल्ला का बयान आया

jantaserishta.com
31 May 2022 1:47 PM IST
आतंकियों का खूनी खेल जारी, फारुख अब्दुल्ला का बयान आया
x

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हिंदू महिला टीचर की हत्या पर प्रदेश के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला का बयान आया है. उनसे हिंदू महिला टीचर के मर्डर पर सवाल किया गया था, इसपर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि 'सब मारे जाएंगे.'

बता दें कि आज दोपहर में ही कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में एक महिला शिक्षिका पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में उसे काफी गोलियां लगी थीं, फिर हॉस्पिटल में महिला की मौत हो गई. कश्मीर पुलिस ने कहा है कि इस अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा.
मरने वाली टीचर की पहचान बाद में रजनी बाला के रूप में हुई है. वह कुलगाम जिले में साल 2010 से काम कर रही थीं. उनके पति कुलगाम में ही दूसरे स्कूल में काम करते हैं. उनकी बेटी भी कुलगाम में उनके साथ ही रहती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story