भारत

कलयुगी बेटों का खूनी खेल, छीन ली पिता की जिंदगी

jantaserishta.com
9 Nov 2025 8:05 AM IST
कलयुगी बेटों का खूनी खेल, छीन ली पिता की जिंदगी
x
फैली सनसनी.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक वारदात ने सभी को झकझोर दिया है. करारी थाना क्षेत्र के नेता नगर कस्बे में दो छोटे बेटों ने मिलकर अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पूरा मामला जमीन के बंटवारे से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक की पहचान 60 वर्षीय दुर्गा प्रसाद सरोज पुत्र राम अवतार के रूप में हुई है. उनके तीन बेटे हैं, ज्ञान सिंह, विमलेश और वीरेंद्र. दुर्गा प्रसाद ने अपनी जमीन और मकान बड़े बेटे ज्ञान सिंह के नाम कर दिए थे. इसी बात से नाराज होकर छोटे बेटे विमलेश और वीरेंद्र पिता और बड़े भाई से अक्सर झगड़ा किया करते थे. शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों छोटे बेटों ने मिलकर पिता दुर्गा प्रसाद और बड़े भाई ज्ञान सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई. वहीं, गंभीर हालत में घायल ज्ञान सिंह को प्रयागराज के एस.आर.एन. अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने मौके का मुआयना किया और दोनों आरोपी बेटों की तलाश शुरू कर दी है.
सदर डीएसपी शिवांक सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर हुए विवाद में पिता और बेटों के बीच मारपीट हुई थी. पिता और बड़ा बेटा घायल हो गए थे, जिनमें से पिता की मौत इलाज के दौरान हो गई. पुलिस का कहना है कि दोनों छोटे बेटों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story