भारत

SP पर गिरी गाज, कांवड़ियों की मौत के बाद हटाए गए

jantaserishta.com
24 July 2022 10:31 AM IST
SP पर गिरी गाज, कांवड़ियों की मौत के बाद हटाए गए
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिन पहले ही सड़क हादसा हुआ था. इस सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी. इस घटना को यूपी सरकार ने गंभीरता से लिया है. सरकार ने इस मामले में एक्शन लेते हुए हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास वैद्य को हटा दिया है. विकास वैद्य को लापरवाही के आरोप में हटाया गया है.

यूपी सरकार ने हाथरस के पुलिस अधीक्षक विकास वैद्य का तबादला कर दिया है. विकास वैद्य को एसपी हाथरस से हटाकर मिर्जापुर भेज दिया गया है. विकास वैद्य को 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पद पर तैनाती दी गई है. विकास वैद्य की जगह देवेश कुमार पाण्डेय को हाथरस का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
देवेश कुमार पाण्डेय फिलहाल 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के सेनानायक पद पर तैनात हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story