भारत

केंद्र की भाजपा सरकार जनता के साथ कर रही जुमलेबाजी: रामानंद

Shantanu Roy
24 Aug 2023 2:44 PM GMT
केंद्र की भाजपा सरकार जनता के साथ कर रही जुमलेबाजी: रामानंद
x
बड़ी खबर
लखीसराय। भाजपा सरकार लगातार झुठ और जुमलेबाजी कर जनता को छल रही है । उपरोक्त बातें जिला जद यू अध्यक्ष रामानंद मंडल ने आज पार्टी की ओर से आयोजित एक विशेष समारोह को संबोधित करते हुए कही। विदित हो कि रामगढ़ चौक प्रखंड के भंवरिया, सुरारी इमामनगर,औरे,बिल्लो पंचायत के पंचायत अध्यक्ष क्रमश तरूण कुमार, प्रकाश महतो, टुनटुन कुमार तथा मुरारी महतो की संयुक्त अध्यक्षता में पार्टी की विशेष बैठक आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पार्टी प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी,जिला अध्यक्ष जदयू रामानंद मंडल,प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, मुखिया राजीव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने हिस्सा लिया। प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी तथा जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा बिहार कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सतत् विकास कर रहा है। नीतीश सरकार का जनहित में लगातार कार्य जारी है। मौके पर लोगों ने कहा कि देश तथा अन्य राज्य नीतीश सरकार की नीतियों का अनुकरण करता है।
सरकार सात निश्चय -1और -2 के तहत हर घर नल का स्वच्छ जल पहुंचाया गया। स्टुडेंट क्रेडिट योजना के तहत युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाया। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उसे सशक्त बनाया। नीतीश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए अनवरत प्रयासरत हैं। जल जीवन हरियाली योजना तहत पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में मिल का पत्थर साबित हुआ। इस तरह अनेकों जनहित के कार्य हर क्षेत्र में हुआ। दूसरी ओर तरफ भाजपा सरकार लगातार झुठ और जुमलेबाजी कर जनता को छल रही है। 2014 में महंगाई,बेरोजगारी और विदेशों से काला धन लाकर, प्रति व्यक्ति 15-15 लाख देने का वादा कर सत्ता में आया। 15 लाख तो शुन्य। महंगाई में बेतहाशा वृद्धि। प्रति वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की जगह रेल,तेल,भेल और प्लेन सब बेच दिया। सारे रोजगार और धन अडानी अंबानी के हाथ बेच दिया। अतिपिछड़ा के 1-8 तक केन्द्र छात्रवृत्ति बंद कर दिया।3वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बंद कर दिया। सड़क तथा मनरेगा का वाजिब राशि भी घटा दिया। आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं।2024 में भाजपा सत्ता में आई तो लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए 2024 में भाजपा भगाएं देश बचाएं।
Tagsकेंद्र की भाजपा सरकारभाजपा सरकारभाजपा की जुमलेबाजीBJP government at the centerBJP governmentBJP's rhetoricबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story